मुंगेर, अप्रैल 5 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को नगर के रमनकाबाद स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अग्निशमन विभाग की ओर से आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम ने छात्रों को आग लगने की आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी दी और विभिन्न अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन भी किया। अग्निशमन पदाधिकारी राजबल्लभ प्रसाद यादव ने छात्रों को बताया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने आग लगने पर प्राथमिक सुरक्षा उपाय, फायर अलार्म का उपयोग, अग्निशमन यंत्र की कार्यप्रणाली और आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। प्रधान अग्निक अशोक पांडे ने मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्र छात्राओं को आग लगने की विषम परिस्थिति में बचाव और आपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.