पटना, सितम्बर 18 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को कैमूर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार उर्फ डॉ. अजोय कुमार देवीचंद साह को 60 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी भभुआ जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर मछनहट्टा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के कार्यालय कक्ष से की गयी। निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में गया जी शहर निवासी गौरव वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। कैमूर राजकीय पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण के अतिथि व्याख्यता गौरव ने आरोप लगाया था कि आरोपित प्राचार्य उनके बकाया वेतन भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर कराये गये सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कर डीएसपी विप्लव कुमार के ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.