बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- फोटो: जोश: राजकीय पॉलिटेक्निक, अस्थावां में जोश महोत्सव के उद्घाटन के दौरान प्राचार्य डॉ आनंद कृष्ण व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय खेल एवं साहित्यिक महोत्सव जोश की शुरुआत हुई। प्राचार्य डॉ. आनंद कृष्ण ने कहा कि खेल और साहित्यिक गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में मदद करती हैं। महोत्सव में करीब ढाई सौ छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, शतरंज सहित कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही वाद-विवाद, गायन, पोस्टर मेकिंग और चित्रकला जैसी साहित्यिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। मौके पर प्रो. अंशु कात्यायन, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. सतवंत कुमार, प्रो. राहुल कुमार, प्रो. विवेक कुमार, प्रो. विकास कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...