सीवान, जनवरी 10 -- सीवान। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत सीवान के राजकीय पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 10 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन विभागीय वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in के माध्यम से किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि राजकीय पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 विद्यालय, सीवान न सिर्फ शिक्षा का केंद्र है, बल्कि यह पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग की बेटियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम भी बन चुका है। इस विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण में गुण...