सराईकेला, नवम्बर 8 -- सरायकेला,संवाददाता। सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार के आमंत्रण पर पूर्व निदेशक राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र सरायकेला सह संगीत नाटक अवार्डी गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में नौ नवंबर को एकता नगर-कावेडिया, गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति होगी। कलाकारों ने गुरु पटनायक के निर्देशन पर छऊ नृत्य नाविक, राधा कृष्ण, आरती, फूलो बसंत सहित लोक कला की एक ओर प्रस्तुति झारखण्ड के किसानों को समर्पित नृत्य-माटीर मोनीषो (मिट्टी के मानव) नृत्य करेगें, साथ ही पताका नृत्य करेंगे। कला दल में गुरु तपन कुमार पटनायक, देवराण दुबे, गोपाल पटनायक, गणेश परीक्षा, प्रदीप कुमार कवि, कुसमी पटनायक, गीतांजली हेम्ब्रम, रजतेन्द्र रथ, दसरा महतो, प्रफुल्य नायक, ठंगरू मुरखी, गम्भीर महतो, कोलकाता से सौमित्रा भौमिक, रांची से ब...