वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंग्रेजी शासन काल में स्थापना से लेकर पीएमश्री विद्यालय बनने तक 234 वर्षों का सफर तय कर चुके राजकीय क्वींस कॉलेज ने शनिवार को एक नए अध्याय की तरफ कदम बढ़ा दिया। दो सदियों तक छात्रों को शिक्षा देने वाला यह विद्यालय अब बेटियों की शिक्षा का भी केंद्र बनेगा। शनिवार से यहां छात्राओं के प्रवेश भी शुरू हो गए। पहले दिन कुल नौ छात्राओं ने विभिन्न कक्षाओं के लिए फॉर्म भरे। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि शहर के सबसे पुराने और प्रमुख विद्यालय में बालिका शिक्षा शुरू करने का प्रयास लंबे समय से चल रहा था। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इसकी शुरुआत कर दी गई। क्वींस कॉलेज में कक्षा 6 से 9 और कक्षा-11 में छात्राओं के प्रवेश के लिए भी आवेदन शुरू हो गए हैं। शनिवार को विभिन्न कक्षाओं के लिए नौ छात्राओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.