हापुड़, फरवरी 4 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिंभावली में सत्र अगस्त 2026 में आईएमसी कमेटी द्वारा 20 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश की कार्रवाई की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 10 फरवरी तक संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश लेने के लिए प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य, सचिव नीरज कुमार ने बताया कि 10 प्रतिशत सीटें उद्योगों में कार्यरत नामित कर्मचारियों एवं 10 प्रतिशत अन्य अभ्यर्थियों के लिए हैं। उद्योगों में कर्मचारियों को नामित करने एवं अन्य अभ्यर्थियों से प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित है। उन्होंने बताया कि योजना में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 रुपये प्रतिमाह का प्रशिक्षण शुल्क भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया...