चतरा, फरवरी 12 -- चतरा, संवाददाता। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान विभिन्न कोल परियोजनाएँ एवं कंपनियां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने ब्रांड एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रदर्शन, प्रचार कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में किया जाएगा, जिसमें सभी सहभागियों से सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। बैठक के दौरान महोत...