देवरिया, जुलाई 13 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया है कि बेरोजगार युवाओं को सेवायोजित कराने हेतु 14 जुलाई को शहर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि यह मेला दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। मेले में लगभग 15 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो बेरोजगार अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन करेंगी। इसमें राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न कौशल विकास योजनाओं से जुड़े लगभग 1000 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे इस रोजगार मेले की सफलता सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.