भभुआ, अक्टूबर 15 -- छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत, नृत्य पेश कर मोहा सबका मन दीपावली पूर्व सांस्कृतिक उत्सव में झलका उमंग और उत्साह (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मंगलवार की देर शाम दीपावली के पूर्व सांस्कृतिक समारोह अन्तरंगिनी-2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर वाई कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.आत्मा राम गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अच्छाई की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत गायन, नृत्य, नाटक और कविता पाठ पेश किया। छात्र-छात्राओं ने पूरे ...