धनबाद, अक्टूबर 10 -- महुदा प्रतिनिधि सरकारी विद्यालय की देखरेख एवं निगरानी के लिए शिक्षा विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय कांड्रा में विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन हेतु एक बैठक मुखिया रिंकु देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण महिला पुरुषों के बीच चयन प्रक्रिया शुरु हुई। अध्यक्ष पद पर रेखा देवी एवं उपाध्यक्ष पद पर अल्पना कुमारी का चयन ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से किया। समिति में सदस्य के रुप में आशा देवी,भानु देवी,फूलकुमारी, अलीमुदीन शेख,बेलाल शेख, प्रमिला कुमारी, उपासी देवी आदि का चयन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड शिक्षा विभाग की ओर से शिव प्रसाद गोप एवं सीआरपी बहादुर महतो मौजुद थे। मौके पर पंसस सुभाष चन्द्र महतो,वार्ड सदस्य भारती देवी, विद्यालय प्रभारी मधुमिता महतो, सहयाक शिक्षक बिजेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.