हाजीपुर, जनवरी 11 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर में समावेशी शिक्षा संभाग के अन्तर्गत सामान्य शिक्षकों के प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में शिक्षकों को भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है,जबकि विभाग द्वारा इसका बजट भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण राघोपुर के मध्य विद्यालय फतेहपुर में चल रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से नामित एक-एक समान्य शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित प्रशिक्षक आरटी, बीआरपी प्रशिक्षण दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार शिविर में शामिल शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान भोजन की भी व्यवस्था किया जाना है। पर उनको भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस मामले पर राजकीय मध्य विद्यालय ...