हाजीपुर, अप्रैल 17 -- राघोपुर। संवाद सूत्र भारतीय जनता पार्टी राघोपुर ने पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ने पंचायत अध्यक्ष की घोषणा की। राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल में 20 पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। राघोपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि मंडल अन्तर्गत 10 पंचायत अध्यक्ष की घोषणा की गई। उन्होंने कहा फतेहपुर पंचायत अध्यक्ष बजरंगी महतो, चांदपुरा से सुधीर कुमार मालाकार, पहाड़पुर पश्चिमी से अर्जुन राय, पहाड़पुर पूर्वी से रघुनाथ राय, राघोपुर पश्चिमी से चन्दन कुमार, राघोपुर पूर्वी से डॉ.अशोक राय, चक सिंगार से मुकेश कुमार, जुड़ावनपुर करारी से हरेंद्र सिंह, जुड़ावनपुर बरारी से मोहन सिंह एवं वीरपुर पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह को बनाया गया। राघोपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मलि...