हाजीपुर, जनवरी 22 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। जुड़ावनपुर थाना के पहाड़पुर पश्चिमी रजिस्ट्री टोला में बीते 19 जनवरी को शराब खरीद बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला मामले में पुलिस ने बीते बुधवार की रात्रि में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी स्थानीय नवल राय पिता मुसद्दी राय एवं ओमप्रकाश राय उर्फ धुर खेली राय बताया गया है। दोनों से पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत हाजीपुर जेल भेजा गया है। यह जानकारी जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने दी। उन्होंने कहा कि वैशाली पुलिस के द्वारा अवैध शराब के सेवन, निर्माण, ब्रिकी, भंडारण, परिवहन एवं शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीते 19 जनवरी को जुड़ावनपुर थाना पुलिस द्वारा ग्राम पहाड़पुर पश्चिमी निवासी नवल राय के घर देसी शराब की बिक्री सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.