हाजीपुर, जनवरी 9 -- राघोपुर, संवाद सूत्र। रुस्तमपुर थाने के पुलिस ने गुरुवार को करीब दोपहर में जाफराबाद टोंक दियारा नदी के किनारे जंगलों में शराब कारोबारी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 05 देसी शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। इस दौरान पुलिस ने करीब 20000 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने वाले दर्जनों प्लास्टिक ड्रम को आग लगा कर नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब कारोबारी फरार हो गया। रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि जाफराबाद टोंक दियारा नदी के किनारे जंगलों में पुलिस बल के साथ मिलकर 5 देसी शराब भट्ठी ध्वस्त किया। एवं 20000 लीटर कच्चा जावा, दर्जनों प्लास्टिक ड्रम, टिन ड्रम, जुट का बोरा समेत दर्जनों उपकरणों को आग के हवाले कर नष्ट कर दिया। थाना अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि सुकुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.