हाजीपुर, अप्रैल 15 -- राघोपुर। संवाद सूत्र बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती राघोपुर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर रुस्तमपुर से मलिकपुर होते हुए वीरपुर तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को डॉक्टर अंबेडकर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ‌भाजपा नेता गौतम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, विचारक और शिक्षा के प्रतीक भी थे। उन्होंने महिलाओं के अध‍िकारो के ल‍िए आवाज भी उठाई थी। पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर ने भारतीय संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया। भाजपा नेता हरेंद्र दास ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि हालात कितने भी मुश्किल हो, अगर मन में आत्मविश्वास और लक्ष्य पाने की जिद्द हो तो कुछ भी असंभव...