देवरिया, सितम्बर 1 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज बहियारी बघेल के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से रविवार को संपन्न हुआ। राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह को सर्वसम्मति से प्रबंधक एवं प्रदुम्न शाही को अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी दीनानाथ सिंह रहे जबकि पर्यवेक्षक के रूप में आर एन भारती सह जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया मौजूद रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उनके शुभचिंतकों ने बुके एवं फूल माला देकर सम्मानित किया। रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में आयोजित बैठक में समिति की ओर से गत वर्ष की प्रगति आख्या, आय व्यय सहित अन्य अभिलेखों को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी दीनानाथ सिंह के निगरानी में विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति का पंच वर्षीय चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें प्रदुम्न शाही को अध्यक...