कानपुर, जून 26 -- कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रहे स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने एएस एकेडमी को 20 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में पीएसी नर्सरी ने आरएस एकेडमी को 145 रन से हराया। तीसरे मैच में पीएसी नर्सरी ने हेलिजर बार्डन इलेवन को एक विकेट से हराया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन बनाए। टीम की ओर से युवराज यादव व हर्षवर्धन ने 15-15 रन बनाए। गेंदबाजी में पार्थ को दो सफलता मिली। जवाब में एएस एकेडमी की पूरी टीम 19 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से पार्थ ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने चार, देवेश कार्तिक ने तीन खिलाड़ियों को आउट...