रामपुर, दिसम्बर 20 -- श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की माता गुजर कौर एवं चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंह ,बाबा जुझार सिंह ,बाबा जोरावर सिंह ,बाबा फतेह सिंह की शहादत के अंतर्गत गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में शनिवार को कथा विचार और कीर्तन दरबार सजा। पटियाला से आए ज्ञानी सुच्चा सिंह ने कथा कर सफर -ए -शहादत पर शहीदों के इतिहास पर प्रकाश डाला। फतेहगढ़ साहिब से आए रागी जत्था भाई भूपेंद्र सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, गुरचरण सिंह आहूजा, भूपेंद्र सिंह, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा, महेंद्र सिंह होरा , गुरजीत सिंह माटा ,पपिंदर सिंह,हरजीत सिंह, राज सिंह, जसमीत सिंह, अमर जीत सिंह, प्रेम अरोड़ा, संतोख सिंह खालसा, रवींद्र सिंह , महेंद्र अरोड़ा आदि मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान ...