नई दिल्ली, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इन दिनों अपनी तीखी बहसों के साथ-साथ दिलचस्प वाकयुद्ध के लिए भी चर्चा में है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान उस समय माहौल काफी रोचक हो गया, जब समाजवादी पार्टी की युवा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर और योगी सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। सदन में आमतौर पर होने वाली टोका-टोकी के बजाय, इस बार हमला और पलटवार दोनों ही शायराना अंदाज में हुए। सपा विधायक ने भगवान राम के नाम का सहारा लेकर सरकार की शिक्षा नीति पर गंभीर सवाल खड़े किए, तो शिक्षा मंत्री ने भी उसी तर्ज पर जवाब देते हुए विपक्ष को आईना दिखाने की कोशिश की।कलयुग और सत्ता पर रागिनी की चुटीली शायरी सदन में अपनी बात रखते हुए सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की कमी ...