बरेली, अगस्त 10 -- गड्ढों से बचने के लिए चालक ने उल्टी दिशा में ऑटो दौड़ाया और सामने से आई कार ने उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे में राखी बंधवाने जा रहे युवक की मौत हो गई और ऑटो में सवार दो अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास निवासी बबलू श्रीवास्तव ने बताया कि देवरनिया के गांव खाता निवासी गौरव श्रीवास्तव उनके ममेरे साले हैं और कानपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी निधि श्रीवास्तव गौरव को राखी बांधती हैं। शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए 21 वर्षीय गौरव अपने दोस्त सोनू मौर्य के साथ कानपुर से आए थे। वह दोनों को घर ले जाने बरेली पहुंचे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे तीनों लोग सिटी रेलवे स्टेशन से इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार होकर घर जाने को निकले। मग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.