सोनभद्र, सितम्बर 22 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद एनसीएल बीना आवासीय परिसर स्थित रामलीला मंडप पर रविवार शाम सीधी क्षेत्र से आए रामलीला कमेटी के कलाकारों ने विश्वामित्र के अयोध्या आगमन, राक्षसों के आतंक से यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को साथ ले जाने, और फिर श्रीराम द्वारा ताड़का वध और मारीच व सुबाहु के वध का मंचन किया गया। यह दृश्य राक्षसों के आतंक से ऋषियों को मुक्ति दिलाने और धार्मिक अनुष्ठानों की रक्षा करने की श्रीराम की प्रतिज्ञा को दर्शाता है।रामलीला में भगवान श्रीराम और ताड़का के बीच भयानक युद्ध को दर्शाया गया। भगवान श्रीराम ने राक्षसी ताड़का को पराजित कर दिया। जबकि ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु भी युद्ध में पराजित हुए। मारीच भगवान श्रीराम के बाण से सौ योजन दूर जाकर गिरा।इस मौके पर व्यासमुनी पाठक, श्याम कार्तिक, रमेश ...