मेरठ, मार्च 10 -- मेरठ। विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) की कोर कमेटी की बैठक रविवार को चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह साधु ने की। बैठक में सामाजिक समस्याओं पर कार्य करने के लिए सभी वर्गों, समाजों के साथ सहयोग स्थापित करने और संवाद करने की नीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक, संतों के विचारों एवं राष्ट्र निर्माण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ठोस कार्य योजना पर विचार किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि, रविदास जयंती, वाल्मिकी जयंती और अन्य महापुरुषों की जन्म व पुण्यतिथियां महासंघ द्वारा धूमधाम से मनाई जाएंगी। राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, भानू प्रताप सिंह को महामंत्री, सुभाष सिंह को उपाध्यक्ष, ...