सासाराम, जुलाई 6 -- सासाराम। शहर के गौरक्षणी निवासी आशुतोष सिंह को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान प्रकोष्ठ का दुबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार पर्यवेक्षक सच्चिदानंद सिंह ने पत्र जारी किया है। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। दुबारा पार्टी के किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर आशुतोष ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने मुझ पर जो विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसानों के हित में काम करना और उनकी आवाज बनकर सरकार तक बात पहुंचाना हमारा काम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.