चक्रधरपुर, मार्च 4 -- राउरकेला। प्लांट साइड थाना पुलिस ने बिसरा चौक से 22 केजी गांजा और पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम करण सिंह है और गांधी रोड का करने वाला है। जानकारी के मुताबिक प्लांट साइड थाना के एसआई एस पंडा रविवार की रात्रि बिसरा चौक इलाकों में गश्त पर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखी। संदेह होने पर कार की तलाशी ली तो उसमें 22 किलो 420 ग्राम गांजा, एक 7.65 एमएम की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये गये। गिरफ्तार युवक का नाम करण सिंह (30) पिता गणेश सिंह है और वह गांधी रोड में रहता है। पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.