चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- राउरकेला, संवाददाता राउरकेला पुलिस ने ऑपरेशन साइबर कवच चला क्रिकेट बेटिंग सिंडिकेट (ऑनलाइन सट्टा) का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30.65 लाख नकद, नौ मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई गाड़ियों को बरामद किया है। सिंडिकेट टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 को लेकर सट्टा खेला रहा था। राउरकेला एसपी कार्यालय में गुरुवार को डीआईजी ब्रजेश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि सिल्वर एक्सचेंज नामक एक ऑनलाइन गेम एल्पीकेशन से टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन बेटिंग लगाने का गिरोह सक्रिय है। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन साइबर कवच लॉच किया और बंडामुंडा बी सेक्टर में दबिश दे रोहित भगत को गिरफ्तार किया। रोहित भगत के बयान पर उसके भाई पंकज भगत और साथी सोनू राव और मुकेश साहू को गिरफ्तार किया। इनलोगों से मिली जानकारी क...