रुद्रपुर, फरवरी 8 -- खटीमा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगवाठग्गू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर के दौरान 'मैं नहीं, तुम' विषय पर आधारित गतिविधि में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार खुलकर साझा किए तथा एक-दूसरे के विचारों को ध्यानपूर्वक सुनकर आपसी समझ, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत किया। यहां पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार, ग्राम प्रधान नौगांवाठग्गू राखी राणा, नरेंद्र रौतेला, सभासद असलम अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...