बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता नरैनी स्थित राइस मिल संचालक और मुनीम ने फर्जी मेमो व बिल बाउचर तैयार कर यूपी एग्रो से एक लाख से ज्यादा का भुगतान करा लिया। समिति संचालक ने कोतवाली से लेकर एसपी तक शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मिल संचालक व मिल मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की है। कृषक बहुउद्देशीय विपणन सहकारी समिति, आनंद नगर के उप महाप्रबंधक सहेवा गांव निवासी अशोक कुमार कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि नरैनी में अतर्रा रोड पर रामप्रताप की राइस मिल संचालित है। इसमें रामकरन मुनीम है। समिति के माध्यम से वह किसानों से धान की खरीद करते हैं। रामप्रताप की मिल में धान भेजकर चावल तैयार कराते हैं और यूपी एग्रो में जमा करते हैं। फिर यूपी एग्रो भुगतान करती है। मिल स...