देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। सीमावर्ती राज्य बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव स्थित एक राइस मिल में काम करने वाले मजदूर की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर थाना क्षेत्र के माही नगर मुद्दा पता गांव निवासी 20 वर्षीय विनोद मुर्मू के रूप में की गई है। घटना के बाद राइस मिल परिसर और मजदूरों के बीच शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक के साथी मजदूर एवं उसी गांव निवासी शुक्ला बासुकी ने बताया कि करीब चार माह पूर्व पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से लगभग 15 मजदूर राइस मिल में काम करने के लिए आए थे। सभी मजदूर नियमित रूप से मिल में कार्य कर रहे थे। रोज की तरह घटना के दिन भी काम के बाद कुछ देर के लिए आराम का समय दिया गया था। इसी दौरान विनोद मुर्मू खाना खा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.