चाईबासा, फरवरी 20 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायाधीश,उच्च न्यायालय, रांची, झारखंड के नवनीत कुमार गुरुवार को चाईबासा पहुंचे। शहर आगमन पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू द्वारा चाईबासा परिसदन में उनसे शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया गया। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में चाईबासा के पिल्लई हॉल में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का विद्युत दर निर्धारण करने के आवेदन पर जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया । बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर हुई चर्चा झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा पिल्लई हाल में बिजली दरों पर बढ़ोतरी के लिए चर्चा की गई। नियामक आयोग के अध्यक्ष नवनीत कुमार के समक्ष बिजली दर में बढ़ोतरी के लिए जनसुनवाई की गई। इ...