लखनऊ, फरवरी 21 -- रमजान-होली के बाजार में मिलावटी, नकली सरसों का तेल खपाया जा रहा था। मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को बुद्धेश्वर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने यहां एक जनरल स्टोर पर छापेमारी कर नकली सरसों का तेल बनाने के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। मिलावटखोर राइस ब्रान तेल में घातक रंग और खुशबू (एसेंस) मिलाकर उसे सरसों के तेल के रूप में बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे थे। एफएसडीए ने कारोबारी के खिलाफ पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त और डीएम के निर्देश पर शनिवार को एफएसडीए की टीम ने बुद्धेश्वर स्थित 'शिवम जनरल स्टोर' पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम दंग रह गई जब वहां बड़े पैमाने पर मिलावटी तेल तैयार होता मिला। मौके से टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.