गंगापार, फरवरी 19 -- घर के सामने खडे होकर मोबाइल से बातें कर रहे युवक को फार्च्यूनर कार में बैठा कर राइफल की बटों से मारपीट कर फेंक देने की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवारी छाता निवासी रोहित कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह का आरोप है कि वह 12 फरवरी को रात में अपने घर के पास मोबाइल से बातें कर रहा था। आरोप है कि तभी एक फार्च्यूनर कार आयी और उसे घसीट कर कार में बैठा कर राइफल की बट से मारते हुए गालियां देते हुए घूमाते रहे। रोहित का आरोप है कि जब वह बेहोश हो गया तो उसे रेवारी चौराहे पर फेंक कर भाग गए। रोहित कुमार ने मऊआइमा थाना में गुरुवार को गमरहटा के पूर्व ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य पति शशिकांत यादव निवासी गमरहटा, कल्लू पटेल...