बागेश्वर, फरवरी 1 -- कांडा, संवाददाता। पीएम श्री जेएस माजिला स्मारक राइंका कांडा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही समाज का असली दर्पण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में भौर्याल ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है। यहां से शिक्षा लेकर लोग ऊंचे पद पर आसीन हुए। इस परंपरा को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है। प्रधानाचार्य त्रिभुवन लोबियाल ने सभी का स्वागत किया। वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। विद्यालय की छात्रा शैली नगरकोटी व टीम ने सरस्वती बंदना व प्रियंका जोशी व साथियों ने स्वागत गीत गाया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। ...