मधुबनी, फरवरी 21 -- मधुबनी। बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से राज्य के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि मधुबनी के रांटी, दरभंगा के रैयाम, मुजफ्फरपुर के भूसरा और गयाजी के पत्थरकट्टी को नए 'क्राफ्ट विलेज' (शिल्पग्राम) के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही प्रस्ताव भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय को भेजा जाएगा। बिहार के पहले क्राफ्ट विलेज जितवारपुर में विधिवत कार्यारंभ के अवसर पर मंत्री ने कहा कि ये चारों गांव क्राफ्ट विलेज की सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं। जितवारपुर में आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि जितवारपुर बिहार की सांस्कृतिक आत्मा है और यह परियोजना यहां की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। मिथिला पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.