रांची, अक्टूबर 13 -- रांची, संवाददाता। रांची हिंसा (10 जून 2022) के दौरान मेन रोड से गुजर रहे बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की कार और काफिला पर हमला करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी मो. अनीश (22 वर्ष) को अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी मयंक मालियाज की अदालत ने सोमवार को लोअर बाजार थाना कांड संख्या 134/2022 में यह फैसला सुनाया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने पक्ष रखा था। हमले के तीन दिन बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोअर बाजार पुलिस ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला निवासी मो. अनीश को गिरफ्तार किया था। 10 जून 2022 को मेन रोड में उपद्रव के दौरान मंत्री नितिन नवीन का काफिला गुजर रहा था। उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया था। मंत्री की गाड़ी में तोड़फोड़ ह...