रांची, सितम्बर 9 -- रांची, संवाददाता। एक वर्ष पूरे होने पर नामुकम स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रांची स्पीक प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता दो श्रेणियों में हुई। पहले में कक्षा एक से पांच तक व दूसरे में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी शामिल हुए। पहली श्रेणी के विद्यार्थियों ने झरनों के शहर रांची, समय का महत्व व दिशोम गुरु विषयों पर अपनी बात रखी। दूसरी श्रेणी के छात्रों ने कारगिल विजय दिवस, स्वतंत्रता के 79 वर्ष में हमारी उपलब्धियां, राष्ट्रीय खेल दिवस व झारखंड निर्माण में दिवंगत शिबू सोरेन की भूमिका पर विचार पेश किए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज ने विद्यार्थियों को उनकी अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ाने पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षिका रीता सिंह ने किया। प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.