कानपुर, जनवरी 8 -- सरसौल। रांची से नई दिल्ली के लिए निकली साइकिल यात्रा गुरुवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र के कानपुर फतेहपुर सीमा पर पहुंची। जहां महाराजपुर पुलिस ने प्रोटोकॉल देते हुए यात्रा को सुरक्षित रूप से थाना क्षेत्र पार कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एम्बुलेंस भी साथ चल रही थी। यह ऐतिहासिक यात्रा 28 दिसंबर 2025 को रांची से शुरू हुई थी और 16 जनवरी 2026 को नई दिल्ली पहुंचेगी। लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा में एनसीसी कैडेट्स और सेना के जवान शामिल हैं। जिनका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद, एकता और बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान की भावना को फैलाना है। आयोजकों का कहना है कि इस यात्रा से युवाओं में साहस, अनुशासन और एकजुटता की भावना को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधन...