रांची, मार्च 10 -- होली के मौके पर रांची से जयनगर जाने वाले यात्रियों खुशखबरी है। 12 मार्च को रांची से जयनगर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में 13 मार्च को जयनगर से ट्रेन को रवाना किया जाएगा। ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है। 08105 रांची-जयनगर स्पेशल 12 मार्च को रांची से दोपहर 2.50 बजे खुलेगी। ट्रेन शाम 4.55 बजे बोकारो, शाम 5.40 बजे चंद्रपुरा होते हुए शाम 7.05 बजे धनबाद आएगी। स्पेशल ट्रेन अगले दिन सुबह छह बजे जयनगर पहुंचेगी। 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 13 मार्च को दोपहर 12.10 बजे खुलेगी। ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर होते हुए रात 10.35 बजे धनबाद और रात 3.30 बजे रांची पहुंचेगी।शुरू हो गई है बुकिंग होली के मौके पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने सुविधा बढ़ा दी है। रांची से जयनगर जाने वालों को खुशखबरी देते हुए रेलवे ने बताया कि होली के मौके पर उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.