गुमला, जनवरी 29 -- कामडारा प्रतिनिधि। रांची-सिमडेगा मुख्य सड़क मार्ग पर एक यात्री बस पिछले करीब 15 दिनों से ब्रेक डाउन की वजह से खड़ी है। जो कभी किसी बड़े हादसे का गवाह बन सकती है। रांची से मनोहरपुर तक जाने वाली यात्री बस श्रीकृष्णा रोडवेज मनोहरपुर से रांची जाने के दौरान कामडारा स्थित बिरसा चौक के निकट ब्रेक डाउन हो गई। जो करीब अब 15 दिनों से ज्यादा हो रहा है। दो-तीन बार रांची से आये मैकनिक भी तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया,परंतु कामयाब नहीं हो सके। रांची-सिमडेगा का यह व्यस्तम मार्ग उड़ीसा के रास्ते सीधे मुंबई को जोड़ती है। जिसके कारण 24 घंटे यह सड़क मार्ग काफी व्यस्त रहता है,और लंबी दूरी के वाहनों का आवागमन अधिक संख्या में होती है। वहीं पूर्व में सड़क पर ब्रेकडाउन वाहन खड़े रहने से अप्रिय घटना होते रहती है ।कई घटनाओं में तो बाईक चालकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.