रांची। सत्यदेव यादव, अप्रैल 7 -- नगर विकास एवं आवास विभाग ने झारखंड के पांच शहरों में नई टाउनशिप के विकास की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और देवघर जिले के उपायुक्तों को पत्र लिखकर नई टाउनशिप के विकास के लिए भूमि उपलब्ध को कहा है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 400 से 500 एकड़ भूमि उपलब्ध होने पर नई टाउनशिप के विकास की दिशा में काम शुरू किया जाएगा। टाउनशिप का विकास स्मार्ट सिटी के तर्ज पर ईको फ्रेंडली अवधारणा के तहत किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना के लिए 97 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रांची में रिंग रोड के आसपास, धनबाद में नई आठ लेन रोड के ईद-गिर्द, देवघर में एयरपोर्ट के करीब और बोकारो व जमशेदपुर में भी नई टाउनशिप के लिए जमीन की तलाश चल रही है। राज्य ...