रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में कुछ जिलों में रविवार के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के दक्षिणी भाग में रांची समेत आसपास के जिलों में सोमवार से मौसम के साफ होने के आसार हैं। इसके बाद बारिश से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बना अति गहरा निम्न दबाव क्षेत्र ओडिशा से छत्तीसगढ़ से उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ते हुए अब बिहार और पूर्वी यूपी के ऊपर बना हुआ है। इससे बिहार के सीमावर्ती संताल परगना समेत गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा, चतरा, बोकारो, धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। वहीं, रांची समेत शेष हिस्से में कहीं-कहीं एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटे में पलामू समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक गढ़वा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.