रांची, अगस्त 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से स्नातकोत्तर विभागों के मिले शोध प्रस्तावों की समीक्षा के लिए सोमवार को प्रभारी कुलपति प्रो डीके सिंह की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से प्राप्त 22 शोध प्रस्तावों की विषय-विशेषज्ञों ने गहन समीक्षा की। बैठक में विज्ञान संकाय से प्राप्त शोध प्रस्तावों के समीक्षा पैनल में पूर्व कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, प्रो विजय सिंह, प्रो एसएन सिंह, प्रो आरआर झा और प्रो जीपी त्रिवेदी शामिल थे। मानविकी संकाय के विषय विशेषज्ञों में डॉ अशोक प्रियदर्शी और प्रो चंद्रकांत शुक्ला और समाजशास्त्र संकाय के लिए प्रो मीरा जायसवाल व प्रो बाड़ा विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। प्रस्तुत सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.