रांची, जनवरी 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की मेजबानी में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट 2025-26 की शुरुआत सोमवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हुई। यह टूर्नामेंट 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत करते हुए कुलपति धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत किया और खेल को रिश्ते बनाने का अवसर बताया। कहा कि यह खेल एक टीम वर्क है, सभी खिलाड़ी हार-जीत से ऊपर उठ कर खेल भावना से इस टूर्नामेंट को खेलें। उन्होंने कहा कि खेल भावना जीवन में भी काम आती है। कुलपति ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखने को कहा। ओपनिंग मैच तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर और वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। आब्जर्वर प्रो विशाल बन्ने ने ...