रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों में 2025-26 में कोरियोग्राफी (नृत्यकला) को भी शामिल किया जाएगा। यह निर्णय भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) द्वारा इसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल करने के मद्देनजर लिया गया है। इससे पहले सिर्फ नृत्य को ही युवा महोत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल किया था। अब नए बदलाव के तहत आरयू के परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग को दो दिनी कोरियोग्राफी कार्यक्रम का जिम्मा मिला है। मंगलवार को कुलपति डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कंट्रोल बोर्ड की बैठक में इसे स्वीकृति दी गई। विवि के आईएमएस सभागार में हुई बैठक में खेल बजट बनाने और 2025-26 के लिए आयोजनों, ट्रायल कैलेंडर पर चर्चा की गई। डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहू ने 2022-25 खेल व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.