रांची, अक्टूबर 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अधीन विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत 76 सहायक प्राध्यापकों को करियर एडवांसमेंट स्कीम (कैस-2010) नियमावली के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक (लेवल-1) से सहायक प्राध्यापक (लेवल-2) पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची ने 15 अक्तूबर 2025 को हुई बैठक के बाद अनुमोदित सूची जारी की है। इससे पहले रांची विश्वविद्यालय के 51 शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी की जा चुकी है। जारी सूची में हिन्दी, अर्थशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भौतिकी, दर्शनशास्त्र, रसायन शास्त्र, प्राणीशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य, मानवशास्त्र, समाजशास्त्र तथा संगीत विषयों के शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ प्राप्त हुआ है। इन्हें मिला प्रोन्नति हिन्दी: डॉ प्र...