रांची, जुलाई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय का 66वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को विश्वविद्यालय के मोरहाबादी परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया है। दिन के 12 बजे से आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो दिनेश कुमार सिंह करेंगे। समारोह में रांची विश्वविद्यालय की स्थापना 1960 से लेकर 2025 तक के सफर पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं, संगीत विभाग के विद्यार्थी मल्हार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। नृत्य विभाग के विद्यार्थी- नृत्य की उत्पत्ति पर आधारित प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...