रांची, मार्च 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा का घेराव कर डॉ अनमोल कुमार लाल को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिए अवधि विस्तार का भारी विरोध किया। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। झारखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नवीन चंचल एवं रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री अर्जुन राम ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री को धोखे में रखकर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा डॉ अनमोल कुमार लाल को गलत तरीके से सेवा विस्तार दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग का ही पत्र है कि किसी भी हाल में तीन वर्ष से ज्यादा का कार्यकाल नहीं हो सकता है, तो फिर किस आधार पर डॉ अनमोल को अवधि विस्तार दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार...