रांची, जनवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने पीजीडीएस (वन्य सिल्क) पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर (2025-26) का परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। सैद्धांतिक परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी को जनरल सेरीकल्चर एंड होस्ट प्लांट कल्टीवेशन (101), 31 जनवरी को वन्य सिल्कवर्म मॉर्फोलॉजी (102), 2 फरवरी को होस्ट प्लांट ब्रीडिंग (103) व 4 फरवरी को सिल्कवर्म डिजीज एंड पेस्ट मैनेजमेंट (104) की परीक्षा होगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाएं 6 फरवरी को वन्या होस्ट प्लांट प्रोडक्शन एंड डिजीज मैनेजमेंट (105) व 7 फरवरी को वन्य कोकून प्रोडक्शन एंड कॉर्प प्रोटेक्शन (106) विषय में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्र सेंट्रल टसर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, पिस्...