पलामू, जुलाई 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू-गढ़वा जिले का पहला फोरलेन सड़क तीन जुलाई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जनता को समर्पित करेंगे। 22.73 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 1129.48 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। पूर्व में एनएच-75 के नाम से पहचानी जाने वाली सड़क को नया नाम एनएच-39 दिया गया है। इसे रांची-वाराणसी अन्य आर्थिक कोरिडोर के रूप में फोरलेन में अपग्रेड किया जा रहा है। इसके सभी चरणों का काम पूरा हो जाने पर पलामू और गढ़वा जिले का नक्शा बदल जाएगा। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार की सुबह में अपने मेदिनीनगर आवास पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी व अन्य नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर बताया कि रांची-वाराणसी अन्य आर्थिक कोरिडोर का रांची-कुड़ू खंड का निर्माण हो चुका है जबकि कुड़ू से वि...