सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो से लापता दो नबालिक बच्चो को रेलवे पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर रांची सीडब्लयुसी को सौँपा है। सीडब्ल्युसी के पदाधिकारियो ने दोनो बच्चो को परिजनो को सौंप दिया। बताया गया कि बानो प्रखंड निवासी रेहान अंसारी एवं अरशद अंसारी शनिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। जब दोनो बच्चे चार बजे तक घर वापस नही आये तो परिजनो ने खोजबीन शुरू किया तथा मामले की जानकारी बानो पुलिस को दी। बानो पुलिस ने बच्चो की तस्वीर के साथ खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में शनिवार की देर रात रांची रेलवे स्टेशन मे रेलवे पुलिस ने दोनो बच्चो को देखा और पुछताछ की। रेलवे पुलिस ने दोनो बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर बानो पुलिस को जानकारी दी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...